लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला जिला की सैंकड़ों मिड डे मील वर्कर्स 13 नवंबर को करनाल में होने वाली रैली में लेंगी हिस्सा….

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) की जिला पंचकूला के पिंजौर ब्लॉक की मिड डे मील वर्कर शहीद स्मारक पार्क सैक्टर 2 में सुरेखा की अध्यक्षता में इक्कठा हुए। सीटू जिला सचिव लच्छी राम ने कहा कि 2010 के बाद से केंद्र सरकार ने मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हरियाणा सरकार ने भी 2018 से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 45वें श्रम सम्मेलन को सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है जो मिड डे मील वर्कर्स के कर्मचारी बनाने, न्यूनतम वेतन लागू करने और समाजिक सुरक्षा प्रदान करने की बात करता है। सरकार मिड डे मिल योजना में केंद्रीय रसोई घर व डीबीटी शुरू कर रही। केंद्र सरकार ने इस योजना का नाम बदल दिया है। स्कूलों में मिड डे मील के खाते बंद कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लेकर आई है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे। यह सब करके भाजपा सरकार मिड डे मील वर्कर्स के रोजगार को खत्म करना चाहती है। जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संगठन नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कर रही है। जिसमें मिड डे मील वर्कर्स का नाम शामिल नहीं है। जबकि आंगनवाड़ी वर्करो – हेल्परों व आशा वर्करों का नाम शामिल किया गया है। यह मिड डे मिल वर्करों के साथ दुभात है कि उन्हें मजदूर का दर्जा सरकार नहीं दे रही। राज्य में मिड डे मील वर्करों को 3500 रूपये मिलते है वह भी 6-6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वर्दी का तय भत्ता भी तीन साल से नहीं मिला है। 1000 से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए व वर्कर्स का रोजगार छीना जा रहा है। जिसके खिलाफ प्रदेश भर की मिड डे मील वर्कर्स 13 नवंबर को करनाल में रैली करने जा रही हैं।

इस रैली की प्रमुख मांग होंगी कि वेतन बढ़ोतरी की जाए, 10 की बजाय 12 महीने वेतन मिले, न्यूनतम वेतन मिले, रोजगार पक्का हो, बकाया वेतन व वर्दी भत्ते तुरंत जारी हों, स्कूलों में खाना बनना तुरंत शुरू हो। मिड डे मिल के काम को ठेके पर देने के प्रयास न किए जाएं। ये जायज मांगे हैं। इन मांगो को लेकर सभी मिड डे मील वर्कर 13 नवंबर को करनाल में राज्य स्तरीय रैली करेंगी। जिसकी जिला भर में जोरदार तैयारी की जा रही है। कंचन, रेणु, राजविंदर कौर, लक्ष्मी, मंजु, बबली आदि शामिल थी।

जारीकर्ता
लच्छी राम शर्मा
जिला सचिव सीटू पंचकूला
8901123772