लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किसानों पर थोंंपे जा रहे मोदी सरकार द्वारा बनाए काले बिल – ओ पी ठकराल……

Featured Video Play Icon

आज किसानों के हालात को देखते हुए श्री ओ पी ठकराल “महासचिव सतकर्ता एवं निगरानी सेल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी” ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो आज किसानों के साथ किया जा रहा है, वह आज से पहले कभी नहीं हुआ। हम यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और ना ही पंजाब में किसानों के खिलाफ कोई ऐसा कानून बनने देंगे। ओ पी ठकराल ने कहा की सरकार किसानों के लिए कोई कानून बना नहीं रही, बल्कि उनके ऊपर अपना बनाया काला कानून थोंप रही है। आज जो किसान सड़कों पर उतरा हुआ है उसकी जिम्मेदार सिर्फ केंद्र सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान पूरे देश का अन्नदाता होता है और उनसे कोई विचार-विमर्श ना करके उनके लिए काला कानून बनाया गया है। उन्होंने किसान भाइयों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी किसान भाई को डरने की जरूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी किसान भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है, कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय कभी भी कोई गरीब या कोई किसान दुखी नहीं था। किसानों के हक को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी जी जान के साथ जुटी हुई है और उन्हें उनका हक दिलाकर रहेगी।

श्री ओपी ठकराल ने कड़े शब्दों में मोदी सरकार की निंदा की और कहा कि जब मोदी सरकार सत्ता में नहीं थी, तब बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि देश नहीं बिकने दूंगा। लेकिन आज देश के सभी सरकारी कार्यालय धीरे धीरे बेचे जा रहे हैं।