लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वकील ने प्रॉपर्टी डीलर बनकर लुटे महिला से लगभग 3 लाख रुपए

Featured Video Play Icon

खरड़ के सिटी हार्ट सोसाइटी रहने वाली मनजीत कौर गिल मांग रही इंसाफ। मनजीत कौर ने रिशु गर्ग जोकि हाई कोर्ट का वकील भी है, उस पर आरोप लगाते हुए कहा की रिशु गर्ग मेरा पड़ोसी है और यह वकालत के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। इसने मुझे ट्राइसिटी में सबसे अच्छी प्रॉपर्टी का लालच दीया और मुझसे पैसे लेने शुरू कर दिए। फिर इसने मेरे नाम एक एग्रीमेंट बनवाया, जिसमें सिटी हार्ट के अंदर E7/1B की अलॉटमेंट मेरे नाम पर हुई और मुझे 5 महीने का समय दिया गया। इस बीच मैं सिटी हार्ट को 2.5 लाख और कमीशन के रूप में रिशु गर्ग को 40 हजार रुपए दे चुकी थी। पर डेढ़ साल तक इन्होंने मुझे कब्जा नहीं दिया।

मेरे सब्र का बांध टूटने के बाद मैं पंकज सूद से मिली जोकि ऑथराइज्ड सिग्नेटरी है, लेकिन पंकज सूद ने मुझे पैसे और कब्जा देने से साफ मना कर दिया।और कहा कि आपकी राशि ब्याज समेत 3.50 लाख रुपए हम आपके प्रॉपर्टी डीलर रिशु गर्ग को दे चुके हैं। और आज के बाद इस मुद्दे पर आप रिशु गर्ग से ही बात कीजिए। लेकिन जब मैंने रिशु गर्ग से पूछा कि आपने मेरी पेमेंट बिना मुझसे पूछे कैसे ली। तब वह मेरे ऊपर भड़क पड़े और मुझे धमकी देने लगे। मैंने पुलिस में और बार काउंसिल में जब रिशु गर्ग के खिलाफ कंप्लेंट दी तब भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ा और कहने लगा कि मेरी बहुत जान पहचान है और मैं बार काउंसिल में धरने पर बैठ जाऊंगा, और सारे वकील मेरे साथ है तुम जो कर सकती हो वह करो।
मैं एक विडो लेडी हूं और अकेली हूं जिसका रिशु गर्ग नाजायज फायदा उठा रहा है और मुझे बार-बार धमकी देकर डरा रहा है। जिससे कि मुझे अपनी जान का खतरा बना हुआ है अपनी जान बचाने के लिए वह अपनी राशि वापस लेने के लिए मैंने बार एसोसिएशन में और पुलिस में रिशु गर्ग के खिलाफ कंप्लेंट दी है लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है कृपया मुझे इंसाफ दिलाया जाए व मेरे 40 हजार जो मैंने कमीशन के रूप में दिए थे और 3:50 लाख रुपए जो कि रिशु गर्ग ब्याज समेत सिटी हार्ट से ले आया है वह वापस दिलवाई जाए