लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-42 मार्केट को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन…..

चंडीगढ़: सेक्टर-42 की मार्केट में लंबे समय से खराब स्थिति में पड़े सार्वजनिक शौचालय का पूरी तरह नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण करवाने के बाद धनतेरस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस कार्य से मार्केट में आने वाले दुकानदारों, ग्राहकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी ने सभी क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा, बंदी छोड़ दिवस एवं गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा शहर में भाईचारा और आपसी प्रेम हमेशा कायम रहे।

इस मौके पर सेक्टर-42 के प्रधान राजकुमार शर्मा ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से पार्षद ने पूरे वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी। चाहे सेक्टरों का विकास हो, गांव अटावा की समस्याएं हों, सेक्टर-36 एवं सेक्टर-42 की मार्केटों का सुधार हो, सड़कों का निर्माण हो या सीवरेज से जुड़ी समस्याएं हों, पार्षद ने हमेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करवाए हैं।

वहीं, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-42 के प्रधान अजय अरोड़ा ने पार्षद का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि मार्केट के सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति और मरम्मत का मुद्दा काफी समय से लंबित था। मार्केट एसोसिएशन द्वारा जब यह समस्या पार्षद के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करवाकर पूरे शौचालय का नवीनीकरण करवाया।

उन्होंने बताया कि शौचालय में नई टाइलें, बाथरूम का नवीनीकरण, एग्जॉस्ट फैन, पेंट-पॉलिश सहित सभी आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाए गए हैं। सेक्टर-42 की मार्केट एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां बैंक, दुकानें और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पहले शौचालय की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती थी। अब इस नवीनीकरण से लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है उनका प्रयास है कि वार्ड के प्रत्येक सेक्टर, गांव और मार्केट में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी इसी सेवा भावना के साथ विकास कार्य जारी रहेंगे।

मार्केट की ओर से मुकेश गिरी, जो आरडब्ल्यूए के सदस्य भी हैं, सहित अन्य उपस्थित लोगों ने इस जनहित के कार्य के लिए पार्षद का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर दविंदर शर्मा, पवन सिंगला, गुरदयाल सिंह, मुकेश गिरी, दविंदर पाल सिंह सहित मार्केट एसोसिएशन के अन्य सदस्य एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।