संगरूर में कल होगी कांग्रेस की विशाल इंसाफ रैली, राहुल गांधी करेंगे शिरकत….
संगरूर। कांग्रेस पार्टी की ओर से 4 नवंबर 2026 को संगरूर में विशाल इंसाफ रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह 11 बजे विशेष रूप से शामिल होंगे। रैली में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह जानकारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समाज कल्याण विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रमनदीप सिंह नरूला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है तथा पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर संगरूर पहुंचेंगे।
नरूला ने जिला निवासियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस इंसाफ रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बुलंद करेगी।


