लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम….

चंडीगढ़: सीनियर्स म्यूज़िक पैशन ग्रुप (SMPG) ने सरकारी आर्ट्स गैलरी ऑडिटोरियम, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में कर्नल बी.के. शर्मा (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में एक शानदार संगीतमय संध्या का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्राइसिटी के प्रतिष्ठित एवं प्रतिभाशाली गायकों ने बॉलीवुड के पुराने और सदाबहार मधुर गीत प्रस्तुत किए। पुराने बॉलीवुड गीतों ने खचाखच भरे ऑडिटोरियम में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरदयाल मान, DIG पंजाब पुलिस (सेवानिवृत्त) ने SMPG की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्राइसिटी के संगीत प्रेमियों के बीच एक बहुत लोकप्रिय समूह बन चुका है। उन्होंने कहा, “संगीत प्रसन्न आत्माओं का आहार है और लोगों को आपस में जोड़ता है।”

इसी अवसर पर विशेष अतिथि क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा, डॉ. भारत भूषण शर्मा, प्रसिद्ध स्टेज अभिनेता, डॉ. मनजीत बल, फिल्म निर्माता तथा श्री संजय चड्ढा, अभिनेता एवं गायक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

मायरा के नृत्य ने कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद किशोर कुमार शर्मा ने बेहतरीन गीत “चांद सी महबूबा” गाया, विक्रमजीत ग्रोवर और मधु शर्मा ने “करवटें बदलते रहे” तथा कर्नल बी.के. शर्मा और नीलम ने “हम तुम युग-युग से” और रेखा शर्मा के साथ अगर मैं पूछूँ ,प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इसी क्रम में अनुराग और रुचिका ने “तेरा फूलों जैसा रंग” तथा विक्रम संधू और पूनम ने बादल क्यों गरजता है” गीत प्रस्तुत किया। अनिता रतन और पूनम शर्मा के सोलो गीत ने भी श्रोताओं के दिल जीत लिए। डॉ. राजू धीर द्वारा प्रस्तुत “छम-छम बाजे” को भी खूब सराहा गया।

अन्य मधुर प्रस्तुतियों से डॉ. आर.पी.बंसल, डॉ. शशिकांत, दीपक भटनागर, सुरिंदर कक्कड़, संजय चड्ढा, अविनाश बंसल, हरजिंदर,डॉ. संजीत, डॉ. लवलीन, एम.पी. सिंह, मधु चंदेल, निर्मल नूर, शालिनी अत्री, संजीव कौड़ा, मीना भट्ट ,आर.सी. दास, लता मेहरा, हरि शरण पुरी, नीरा पुरी, मीना भट्ट और नवीन गुलशन सोनी, आर.पी. दुग्गल, कविश आरती बेदी,डॉ शशिकांत,विक्की संधू,पूनम डोगरा,तरसेम प्रियंका सिंह, अवस्थी कंचन लता, एमपी सिंह,मधु,पंकज,निर्मल नूर, संजय शर्मा, शिवानी, मोहिंदर,अनुपम सहित अन्य गायकों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी कलाकारों ने पुराने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों से शाम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की एंकरिंग डॉ. मंजू और डॉ. आरती ने बेहद प्रभावशाली ढंग से की और अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

कार्यक्रम के अंत में कर्नल बी.के. शर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि SMPG भविष्य में भी ट्राइसिटी में, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए, ऐसे संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रस्तुत करने और संगीत का आनंद लेने के लिए एक सशक्त मंच मिलता रहे।