लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी……

अमृतसर। भाजपा नेता अक्षय शर्मा को आज वाल्मीकि समाज का भी साथ मिलने का संकेत तब मिला जब भगवान वाल्मीकि आश्रम धूना साहिब ट्रस्ट संत समाज के गद्दी नशीन संत मलकीयत नाथ जी, संत सेवक नाथ जी, संत गिरधारी नाथ जी विशेष तौर पर उनके घर पहुंचे। संत समाज की ओर से अक्षय शर्मा को ट्रस्ट की ओर से 22 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में उन्हें सबसे पहले आज आमंत्रित किया गया। अक्षय शर्मा के गृह से ही आमंत्रण देने की शुरुआत की गई।

इस समारोह में भाजपा के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।

संत मलकीयत नाथ जी की ओर से अक्षय शर्मा के हक में अरबदास की गई और आशीर्वाद दिया गया।

आमंत्रण देने के समय ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर जी ओर बाबा बलवंत नाथ जी भी खास तौर पर पहुंचे।

इस अवसर पर संत मलकीयत नाथ जी ने कहा कि आज अक्षय शर्मा जी को इस खास दिन का आमंत्रण देने पहुंचे हैं ओर अरदास करने आए हैं कि वो समाज की भलाई के लिए जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए उन्हें भगवान और बल दे।

अक्षय शर्मा ने कहा कि वो बेहद आभारी हैं कि इस विशेष दिन के लिए उन्हें खास आमंत्रण मिला है।

इस मौके अक्षय शर्मा ने कहा केजी आज संत मलकियत नाथ जी और समस्त संत समाज का मेरे निवास पर पधारने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। उनकी शिक्षाएं आज के समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मैं सभी शहरवासियों, पंजाब वासियों और देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। संत समाज की ओर से आश्रम के विकास और धार्मिक गतिविधियों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव समाज को अच्छी दिशा दिखाता है।

इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर ने कहा कि

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य इन शिक्षाओं को गली-मोहल्लों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा का स्वागत हाल गेट स्थित केंद्रीय रविदास मंदिर में किया जाएगा फिर एक रथ के साथ शोभा यात्रा अलग अलग स्थानों पर घूमती हुई गिलवाली गेट पहुंचेगी जहां हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ओर अक्षय शर्मा स्टेज पर मौजूद रहेंगे ओर युवाओं को शिक्षाएँ देंगें