टाइमलेस मेलोडीज़ – स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम
सीनियर्स म्यूज़िक पैशन ग्रुप, चंडीगढ़ द्वारा स्वर्णिम युग के सदाबहार पुराने गीतों पर आधारित एक मधुर एवं मनभावन संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से गवर्नमेंट म्यूज़ियम आर्ट्स गैलरी ऑडिटोरियम, सेक्टर 10, चंडीगढ़ में किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक कर्नल बी.के. शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की मधुर यादों को समर्पित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
श्री हरदयाल मान — सेवानिवृत्त डीआईजी, पंजाब पुलिस।
विशेष अतिथियों में शामिल हैं—
श्री किशोर कुमार शर्मा — प्रसिद्ध अभिनेता एवं क्विज़ मास्टर।
श्री भारत भूषण शर्मा — वरिष्ठ थिएटर अभिनेता।
श्री संजय चड्ढा — अभिनेता एवं गायक।
डॉ. बी.एस. बाल — फिल्म निर्माता एवं प्रसिद्ध लेखक।
प्रवेश निःशुल्क (Entry Free)


