मोहम्मद रफी की स्मृति में संगीतमय संध्या 4 अक्टूबर को….
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर 2026:* सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “इमैजिनेशन एंड सिंगिंग सोल्स”* द्वारा सुरों के बादशाह स्व. मोहम्मद रफी की स्मृति में एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम *4 अक्टूबर 2026* को *मिनी टैगोर थिएटर, चंडीगढ़* में आयोजित होगा। कार्यक्रम *शाम 4 बजे* शुरू होगा और सभी संगीत प्रेमियों के लिए *प्रवेश निःशुल्क* रहेगा।
इ
स अवसर पर *यादगार-ए-रफी सोसायटी के श्री बी.डी. शर्मा* तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर *श्री किशोर कुमार शर्मा* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शहर के कलाकार रफी साहब के अमर गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे।
आयोजकों ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


