ट्राइसिटी वरिष्ठ नागरिक सेवा ट्रस्ट ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और डॉ. हरजीत सिंह को किया सम्मानित….
चंडीगढ़, ( ): ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विशेष सहयोग और सफल कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार तथा ‘तेरा तेरा मिशन’ के संचालक डॉ. हरजीत सिंह को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित किया गया।
संस्था की ओर से भूपिंदर कुमार, वरिन्दर कुमार, सुशील शर्मा, बलदेव राज खुराना और राकेश पुरी आदि सदस्यों ने कमिश्नर और डॉ. हरजीत सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समाज सेवा को लेकर आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।


