लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तम त्याग का लिया संकल्प , दश लक्षण विधान श्री दिगम्बर जैन मंदिर चंडीगढ़…..

श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-27 बी, चंडीगढ़ में चल रहे पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत आठवें दिन आज उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही और भगवान के अभिषेक, शांतिधारा तथा पूजन के माध्यम से त्याग, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया। मंदिर जी कार्य कारिणी से श्री धरम बहादुर जैन , श्री संत कुमार जैन , श्री नितिन जैन , श्री शरद जैन सहित समाज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आज के धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मूलनायक भगवान के प्रथम अभिषेक से हुआ, जो श्रीमती स्वर्ण लता जैन, श्री दीपक जैन द्वारा किया गया। प्रथम शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमती रुकमणी जैन, श्री सुशील जैन ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय शांतिधारा श्री दामोदर दास जैन एवं श्री अमित जैन द्वारा संपन्न की गई। हॉल में आयोजित शांतिधारा का सौभाग्य श्री संत कुमार जैन एवं श्रीमती नीलम जैन को प्राप्त हुआ।

आज के विधान में धार्मिक अनुष्ठानों के विभिन्न पात्रों की भूमिका भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। यज्ञनायक की भूमिका श्री अशोक जैन ने, सौधर्मेंद्र की भूमिका श्री अमित जैन एवं श्रीमती प्रीति जैन ने तथा कुबेर इंद्र की भूमिका श्री विनय जैन एवं श्रीमती रिया जैन ने निभाई।

उत्तम त्याग लक्षण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यह भाव ग्रहण किया कि वास्तविक त्याग केवल बाहरी वस्तुओं को छोड़ना नहीं, बल्कि राग-द्वेष, अहंकार, लोभ और आसक्ति जैसे आंतरिक विकारों का त्याग करना है। श्री धरम बहादुर जैन अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ ने बताया की जैन दर्शन में त्याग को आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण साधन माना गया है।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। आज के भोजन की व्यवस्था श्री प्रभाकर जैन श्रीमती स्वयं प्रभा जैन श्री आदित्य जैन, होशंगाबाद द्वारा की गई। पूजन सामग्री का सौभाग्य श्री अनिल जैन शैल जैन, श्रीमती मंजू देवी ऋषभ जैन, डॉ सर्वेश जैन नमिता जैन एवं अनिल जैन प्रीति जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सात्विक वातावरण बना रहा।

दशलक्षण पर्व के आगामी दिनों में भी मंदिर परिसर में प्रातःकालीन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी रहेगा।