लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सावन के महीने में एवं शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भक्तो द्वारा बाँटे व लगाएं पौधे

Featured Video Play Icon

जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है।

ऐसे में सावन के महीने में पर्यावरण को देखते हुए जय हिंद फाऊंडेशन एवं अग्रवाल समाज कि ओर से ठाकुरद्वारा मंदिर, मॉडर्न कम्पलैक्स, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में थाना प्रभारी नीरज सरना द्वारा फलदार एवं छायांदार पौधे बांटे व लगाऐ गए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुँचे डिप्टी मेयर व वार्ड नंबर 25 के पार्षद जगतार सिंह जग्गा व शिरोमणी अकाली दल के प्रधान एवं चंडीगढ पार्षद हरदीप सिंह बटेरला भी पहुँचे। जय हिंद फाऊंडेशन टीम के प्रधान रविंद्र नाथ ने कहा कि समय-समय पर समाज से जुडे कार्य हमारी संस्था करती रहती हैं भविष्य में भी करती रहेगी। आर सी सी पी डबल्यू डी चंडीगढ़ के प्रधान दिव्यांग विनोद नागपाल, जय हिंद फाऊंडेशन संस्था के महासचिव डॉक्टर संजय शर्मा, अवतार सिंह सैनी, अग्रवाल समाज के महासचिव राजेश अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, सत्तीश कुमार, ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रधान दशेंद्र पॉल, दिव्यांग दलिप कुमार, टविंकल डाहरीया आदि उपस्थित थे।