लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तलवार स्किन क्लीनिक्स ने करिज्मा बाय रिवील लेजर्स के साथ उपचारों की नई सुविधा शुरू की….

चंडीगढ़ : तलवार स्किन क्लीनिक्स ने रिवील लेजर्स के करिज्मा प्लेटफॉर्म को अपने क्लीनिक में शामिल किया है। इसके साथ ही बिना सर्जरी के त्वचा को जवां बनाने (स्किन रीजुवनेशन) और मुंहासों के दाग (एक्ने स्कार्स) के उपचार की सुविधाओं का दायरा और बढ़ गया है। यह बहुउद्देश्यीय लेजर प्लेटफॉर्म मुंहासों के दाग, बढ़ती उम्र के प्रभाव और त्वचा से जुड़ी कई सौंदर्य संबंधी समस्याओं के सुरक्षित और प्रभावी उपचार में मदद करता है।

रिवील लेजर्स का करिज्मा एक अमेरिकी एफडीए -अनुमोदित बहुउद्देश्यीय लेजर प्लेटफॉर्म है, जिसमें कई तरह की लेजर तकनीकों का संयोजन किया गया है। इसकी मदद से मुंहासों के दाग, त्वचा को जवां बनाने, स्किन रिसर्फेसिंग, पिग्मेंटेशन, त्वचा में कसाव (स्किन टाइटनिंग) और कोलेजन स्टिमुलेशन जैसे उपचार किए जा सकते हैं। इन उपचारों में अधिकांश मामलों में मरीज को बहुत कम आराम की आवश्यकता होती है और वह जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकता है।

 

इस मौके पर डॉ. आर.के. तलवार ने कहा कि पिछले तीन दशकों में त्वचा रोगों के उपचार के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि सही तकनीक को अपनाना मरीजों को बेहतर इलाज देने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर नई तकनीक का उद्देश्य उपचार को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और मरीजों के लिए अधिक आरामदायक बनाना होना चाहिए।

वहीं डॉ. संचित तलवार ने कहा कि हम हमेशा ऐसी तकनीकों में निवेश करते हैं जो वास्तव में मरीजों को बेहतर उपचार देने में हमारी मदद करें। करिज्मा प्लेटफॉर्म मुझे प्रत्येक मरीज की जरूरत के अनुसार उपचार की बेहतर योजना बनाने की अधिक सुविधा देता है। यह बहुउद्देश्यीय प्लेटफॉर्म त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने में उपयोगी है। तकनीक किसी डॉक्टर को बेहतर नहीं बनाती, बल्कि एक अच्छे डॉक्टर को अपने मरीजों की बेहतर देखभाल करने के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराती है।