लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री हिंदू तख्त ने केंद्र सरकार से की मांग कश्मीरी पंडितों को दी जाए सुरक्षा…..

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिंदू तख्त के सभी पदाधिकारियों से अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज कामाख्या पीठाधीश्वर जी के निदेश दिशा-निर्देशों से एक मीटिंग का आयोजन किया गया ..जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जीने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में पंडितों के ऊपर हमले हो रहे हैं वह बहुत ही निंदनीय है जिस तरह से सरपंच के ऊपर हमला हुआ उनकी जान चली गई लेकिन आज जो लोग टीवी में बहुत बड़ी बड़ी बातें रखते थे वह चुप हैं कहीं ना कहीं कोई साजिश का कारण लग रहा है

जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जी ने केंद्र सरकार से कश्मीरी पंडित के परिवार की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए केंद्र सरकार से जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जी ने अपील की श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि आज जिस तरह से हिंदुओं के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे हैं वह कहीं ना कहीं साजिश लग रही है केंद्र सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए एवं दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे डालकर फांसी की सजा सुनानी चाहिए

तिवारी ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लगातार अपने आप को हिंदूवादी सरकार कह रही है लेकिन कुछ सालों से लगातार हिंदुओं की हत्या होना कहीं ना कहीं कोई साजिश है इसकी भी तह से जांच होनी चाहिए जो साजिश करता है उनको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे देना चाहिए तिवारी ने यह भी कहा कि जिस तरह 6 जून को पंजाब में कुछ असामाजिक तत्व जो कि अपने आपको खाली स्थान समर्थक बताते हैं खुले में तलवारें लेकर घूमते रहे लेकिन प्रशासन ने उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की वही शांति में तरीके से . हवन यज्ञ कर रहे शिवसेना के नेताओं के ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई वह भी एक बहुत निंदनीय है तिवारी ने कहा कि पंजाब के अंदर लगातार देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के नारे लगाए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है यह भी कहीं न कहीं पंजाब के हिंदुओं के लिए चिंता का विषय है तिवारी ने कहा कि हम बहुत जल्द जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जी के दिशा-निर्देशों से जागरूकता अभियान चलाएंगे जिस तरह पहले भी चलाते आ रहे हैं जिससे हमारे देश का और प्रदेश का नवयुवक सही रास्ते में चले जो देश की एकता और अखंडता तोड़ने वाले हैं उनको मुंहतोड़ जवाब दे उनके बहकावे में ना आए जिससे हमारे देश की एकता और अखंडता बनी रहे