स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 3200 सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों की सेवाओं सुरक्षित के लिए ज्ञापन
पंचकुला 07 जून 2020
संभावित छंटनी के पत्र से स्वास्थ्य कर्मियों में फैला रोष
सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर की सेवा सुरक्षा की मांग
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा जारी दो पत्रों सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड्स के स्थान पर होमगार्ड् वालन्टियर लगाने और ठेके पर लगे अन्य सहायक स्टाफ के स्थान पर नए सिरे से भर्ती करने से स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों में रोष फैल गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करके उपायुक्त पंचकुला और सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज इन प्रक्रियाओं पर रोक लगाने की मांग की। यह रोष प्रदर्शन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला पंचकुला के वरिष्ठ उपप्रधान रणधीर राघव व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा की अध्यक्षता में किया गया।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में फ्रन्टलाइन कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 15 हजार ठेका कर्मियों जिनमें में कई सालों से ठेके पर लगे सिक्योरिटी गार्ड्स, सफाई कर्मचारियों, वर्ड सर्वेन्ट, कंप्युटर ऑपरेटर, क्लर्क, इलेक्ट्रिशियन, धोबी, लिफ्ट मेन, पलंबर, माली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि शामिल हैं को होमगार्ड् वालन्टियर लगाने और नए टेन्डर के नाम पर सरकार ने नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष है। इसी रोष को प्रकट करने के लिए आज का प्रदर्शन किया गया है। इस रोष प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि इस छंटनी प्रक्रिया तुरंत रोकते हुए सभी ठेका कर्मियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव विजय पाल सिंह, संगठन सचिव श्रवण कुमार जांगड़ा व सतीश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ विश्वास बनाते हुए मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की है। प्रदेश भर में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इनके साथ ही सहायक स्टाफ के तौर पर कम कर रहे ठेके पर लगे कर्मचारी भी इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगा रहा है। इसलिए कई सालों से लगे सिक्योरिटी गार्ड्स को नौकरी से निकालना और अन्य कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन प्रक्रियाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान हिसार के मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह पर भाजपा नेत्री और उसके गुंडों द्वारा किए गए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की गई।
इस प्रदर्शन को रीटा, रोहित, जगदीश, कुलदीप आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
मुख्य मांगें:-
1. विभाग में सालों से कार्यरत 3200 सिक्योरिटी गार्ड्स को हटाकर 1 जुलाई, 2020 से होमगार्ड्स वालन्टियर लगाने के निर्णय प तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवाएं निरंतर जारी राखी जाएं।
2 विभाग में कई सालों से ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों, वर्ड सर्वेन्ट, कंप्युटर ऑपरेटर, क्लर्क, इलेक्ट्रिशियन, धोबी, लिफ्ट मेन, पलंबर, माली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नए टेन्डर के नाम पर नौकरी से निकाल कर नए कर्मचारियों को लगाने के प्रयासों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। श्रम आयुक्त हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए ठेकेदार बदलने पर भी पुराने तजुर्बेकार कर्मचारियों की सेवाएं निरंतर जारी रखी जाएं।
3. ठेकेदारों को बीच से हटाकर तमाम स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के पे-रोल पर किया जाए।
4. सभी ठेका कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाएं तथा तब तक समान काम के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
5. ठेका कर्मचारियों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए और हर महीने समय पर वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। कोराना महामारी के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दोगुना वेतन दिया जाए।
6. ठेका कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
7. सभी ठेका कर्मचारियों को कोविड-19 में 50 लाख रुपये एक्सग्रेशिया राशि योजना में शामिल किया जाए।
8. सभी ठेका कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाए जाएं।
जारीकर्ता
विजय पाल सिंह
जिला सचिव
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकुला
9466253228


