लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हिंदू नव वर्ष 2083 के प्रमुख तिथि व्रत त्यौहार का कैलेंडर का विमोचन…

चंडीगढ़ ( )देवालय पूजक परिषद पंजीकृत चंडीगढ़ की ओर से हिंदू नव वर्ष 2083 के प्रमुख तिथि व्रत त्यौहार का कैलेंडर का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और परिषद अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा किया गया इस उपलक्ष में एक शाम राधा माधव के नाम से भजन संध्या कार्यक्रम मे पंडित अमित शर्मा और साथियो द्वारा गणेश वंदना, हनुमान चालीसा और भजनों की प्रस्तुति दी इस अवसर

कार्यक्रम मे देवालय पूजक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने कार्यक्रम में आए हुए शहर के सभी गणमान्य लोगों को संबोधित कर नूतन वर्ष 2083 की शुभकामनाएं और अपने साथियो के साथ संगीतमय भजनों और प्रवचनों से समाज को सनातन संस्कृति का संदेश दिया

कार्यक्रम मे देवालय पूजक परिषद के प्रधान डॉ लाल बहादुर दुबे ने भी नव वर्ष पर सभी आए हुए गणमान्य लोगों को शुभकामनाएं इस अवसर पर परिषद के महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ,कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद पैनयुली उप प्रधान पंडित जयप्रकाश सेमवाल पंडित राम गोपाल पंडित प्रकाश जोशी परिषद के चेयरमैन पंडित उमाशंकर पांडे संरक्षक पंडित अयोध्या प्रसाद मिश्र पंडित दाताराम मिश्रा ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के महासचिव एवं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री यशपाल तिवारी भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल सेल के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह जी अंतर्राष्ट्रीय वास्तु शास्त्री रविशंकर शर्मा महिला संगठन सचिव आशा नौटियाल अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे सामाजिक कार्यकर्ता गिरवर शर्मा, धारी देवी संकीर्तन मंडली माता मठियाना संकीर्तन मंडली परशुराम संकीर्तन मंडली की मातृशक्ति वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराज शर्मा पूरी टीम के साथ परिषद ने सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया