लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महिला दिवस पर “महिला रत्न सम्मान अवॉर्ड” का भव्य आयोजन…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला रत्न सम्मान अवॉर्ड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नारी केवल एक शब्द ही नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। यदि हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना आवश्यक है तथा महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग भी करना होगा, यही असली महिला सशक्तिकरण का अर्थ है।

इसी उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्रायसिटी टीम की ओर से महिलाओं के योगदान तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “महिला रत्न सम्मान अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज और सोनिया मंचंदा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य सहयोग संतोष कुमारी तथा डॉ. किरण चुघ का रहा।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 55 प्रतिष्ठित महिलाओं को उनके अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, अध्यापिकाएँ, बिजनेस वुमेन, कला व संगीत से जुड़ी महिलाएँ, मार्शल आर्टिस्ट, स्केटर तथा कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहीं। सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपहार और प्रशस्ति पत्र केबीडी बिल्डर की ओर से प्रदान किए गए

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जगजीत कौर कहलों, चेयरपर्सन, सरदार हरि सिंह मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी, उपस्थित रहीं, जो एक प्रतिष्ठित समाज सेविका होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण भी हैं। साथ ही मुख्य अतिथि श्री रमेश गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर, केबीडी ग्रुप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राइट ट्रैक फाउंडेशन के एमडी एवं फाउंडर श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे तथा अत्यंत विशिष्ट अतिथि के रूप में जी निक्स हीटर के मालिक श्री महिंदर कुमार ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रेखा साहनी (सेवानिवृत्त कॉमर्स लेक्चरर), श्रीमती उषा कपूर (सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी), श्रीमती कुसुम चौहान (फाउंडर एवं अध्यक्ष, भू दृष्टि फाउंडेशन तथा राज्य अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच – यूपी बागपत) तथा डॉ. पूनम पराशर (रेकी ग्रैंड मास्टर, टैरो कार्ड रीडर एवं महावास्तु एक्सपर्ट) उपस्थित रहीं।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्री अनिल सिंघल, सीईओ, केबीडी ग्रुप उपस्थित रहे, जिनका कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्रायसिटी टीम की ओर से संतोष कुमारी, डॉ. किरण चुघ, रवीना आदमपुरिया, शिवानी दावेर, गीता जैन, अंजू शर्मा, सतनाम कौर, सिया परमार, अनामिका गुप्ता तथा रंजीत जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरानुसार दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद प्रिया चौधरी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कई महिलाओं द्वारा रैंप वॉक भी की गई। संगीत प्रेमी अनामिका और भूमिका तनवर ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं श्रीमती रेखा साहनी और श्रीमती उषा कपूर द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में केवल ट्रायसिटी ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों से भी महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन चढ़दी कला चैनल की ब्यूरो चीफ हरदीप कौर के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

अंत में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. अम्बिका शर्मा ने अदिति भारद्वाज, सोनिया  मनचंदा, डॉ. किरण चुघ, संतोष कुमारी तथा पूरी ट्रायसिटी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।