लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंदन बैरवा की सरपस्ती में राम दरबार मे मजबूत कदम बढ़ा रही भाजपा….

भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का रुझान सर्व विदित है तथा पार्टी की नीतियों को लेकर स्पष्टवादी है। पार्टी भी अपने आप को मजबूत बनाने में जुड़ी हुई है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी को चण्डीगढ़ के *प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा व जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक के मार्गदर्शन से आज मण्डल अध्यक्ष चंदन ने मण्डल नं 19 टीम का विस्तार किया तथा मण्डल पदाधिकारी को नियुक्त* किया।जिनमे मुख्य रूप से पांच लोग वाइस प्रेसिडेंट लेखराज शर्मा, दीपक गुप्ता, सावन लहरिया, अरुणा देवी, सुनील कुमार जबकि जनरल सेक्टरी लवकेश, विकास सिरसवाल व हरिराम को खजाची के तौर पर जिम्मेवारी से नवाजा गया है।

इसके साथ ही हिमांशु महावर, रागन ठाकुर, अंजू सिंह, मधु ओर लक्ष्मीकांत सेक्रेटरी के साथ मनीष ऑफिस सेक्रेटरी व निखिल सोशल मीडिया कनविनर तथा अमरनाथ मीडिया कन्विनर के तौर पर नियुक्त किया गया है।इन सभी के सहयोग से मण्डल नं 19 राम दरबार में भाजपा व संगठन मजबूत होगा। इन सभी *नव नियुक्त मण्डल पद अधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए लवकेश कुमार मण्डल महामंत्री ने कहा कि उनके सहयोग से भाजपा को राम दरबार में मजबूती मिलेगी।