लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

समय से पहले तापमान में बढ़ोतरी एक स्पष्ट चेतावनी का संकेत…..

डॉ. विश्वास चितले, फेलो, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू)* ने कहा, “इस साल समय से पहले तापमान में बढ़ोतरी एक स्पष्ट चेतावनी का संकेत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर में तापमान सामान्य से अधिक रहने और सामान्य से अधिक लू (हीटवेव) वाले दिनों का पूर्वानुमान जताया है। मार्च की शुरुआत में ही कई स्थानों पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर में हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि यह केवल कुछ गर्म दिनों की बात नहीं है, बल्कि भारत के लगभग 57 प्रतिशत जिले उच्च से अत्यधिक उच्च गर्मी के जोखिम की श्रेणी में आते हैं, जहां देश की लगभग 76 प्रतिशत आबादी रहती है। इसका अर्थ है कि अधिकांश भारतीय पहले से ही भीषण गर्मी के प्रति बहुत अधिक सुभेद्य क्षेत्रों (vulnerable) में रहते हैं। जैसे-जैसे समय से पहले तापमान बढ़ेगा और लंबे समय तक उच्च तापमान बना रहेगा, चाहे स्वास्थ्य हो या आजीविका, या फिर स्थानीय अर्थव्यवस्था, सभी के लिए जोखिम और गहराता जाएगा।

यह आगामी महीनों में तापमान के चरम बिंदु पर पहुंचने से पहले प्रारंभिक तैयारियां करने की तत्काल जरूरत को रेखांकित करता है। इसमें समय पर हीट एक्शन प्लान बनाने, स्पष्ट रूप से सार्वजनिक सुझाव जारी करने और सबसे कमजोर तबकों के लिए लक्षित सुरक्षा उपायों को लागू करने जैसे कदम शामिल हैं।”