लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….

खरड़ पंजाब स्थित एक ओंकार स्मार्ट स्कूल, जनता नगर में वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45D, चंडीगढ़ द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पूजा बख्शी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक कचरे के सही उपयोग तथा पुनः उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक की बोतलों, पुराने टायरों और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को रीसाइकिल करके उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है, जिससे कचरा कम होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन और सही निपटान विधि के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि कचरे को अलग-अलग श्रेणियों—गीला कचरा, सूखा कचरा और प्लास्टिक कचरा—में बांटना आवश्यक है। गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जा सकती है, जबकि सूखे और प्लास्टिक कचरे को पुनः उपयोग और रीसाइकिल के लिए भेजा जा सकता है, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।

बच्चों को जल प्रबंधन और जल संरक्षण का भी संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि पानी प्रकृति का अनमोल संसाधन है और इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। वर्षा जल संचयन, सीमित जल उपयोग और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पूजा बख्शी ने कहा कि

“पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। ‘पर्यावरण है तो हम हैं।’”

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6, माता गुजरी गुरुद्वारा, खरड़ के काउंसलर राजिंदर सिंह नंबरदार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

विद्यालय की प्रिंसिपल ओंकार कौर ने संस्था की अध्यक्ष पूजा बख्शी का विद्यार्थियों के साथ अपना मूल्यवान समय साझा करने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस कार्यक्रम में एडवाइज़र ओम प्रकाश मेहरा , पर्यावरण प्रेमी नरेश कोहली, सदस्य राकेश कुमार गुप्ता तथा सदस्य आरती बुद्धिराजा भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों द्वारा दिखाई गई जागरूकता और उत्साह की सराहना की। संस्था द्वारा बच्चों को फ्रूट्स और बिस्किट्स बांटे गए और मुख्य अतिथि राजिंदर सिंह काउंसलर को बुके और सर्रोपा दिया गया और स्कूल प्रिंसिपल को भी चुन्नी और बुके दे कर सम्मानित किया गया संस्था की टीम की तरफ से।