लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 42 बी एवं सी के पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक कार्य का शुभारंभ….

आज सेक्टर 42 बी एवं सी के पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ हाउस नंबर 1021, सेक्टर 42-बी से वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासी तथा आरसीडब्ल्यूए (RCWA) के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्य के शुरू होने से पार्कों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सेक्टर 42 में कुल 22 पार्क हैं, जिनमें सेक्टर 42-बी एवं 42-सी के सभी पार्क शामिल हैं। इन पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य लगभग 35 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से सेक्टर 42 के सभी पार्कों की सुंदरता और सुविधा में काफी सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि पहले पार्कों के बाहर लोगों को गाड़ियां खड़ी करने तथा आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। इसी समस्या को देखते हुए पार्कों के बाहर पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया गया है।

आरसीडब्ल्यूए सेक्टर 42-बी के प्रधान राज कुमार शर्मा ने एरिया पार्षद का धन्यवाद करते हुए कहा कि पेवर ब्लॉक लगने से बुजुर्गों, बच्चों तथा क्षेत्र के निवासियों को पार्कों में आने-जाने के दौरान हो रही परेशानियों से काफी राहत मिलेगी।

क्षेत्र के निवासियों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए इसके लिए पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जे ई सुरेश कुमार, भुवनेश भट्टी,हरिंदर सिंह रावत, अशोक कटोच, आर. एस. तोमर, पवन सिंगला, कुलवंत कौर, गुरदयाल सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।