लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

घोषणाओं का पुलिंदा बना बजट, जनता को मिला सिर्फ आश्वासन : मनोज अग्रवाल….

पंचकूला, 02 मार्च : इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष (शहरी) पंचकूला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को पूरी तरह दिशाहीन करार देते हुए कहा कि यह बजट जनता की आंखों में धूल झोंकने के समान है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से 2025 तक के बजटों में सैकड़ों घोषणाएं की गईं, लेकिन अधिकांश योजनाओं पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। कई योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित ही नहीं की गई, जबकि कुछ योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहीं।

मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान बजट में भी बेरोजगारी, महंगाई, शहरी अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आंकड़ों और घोषणाओं के सहारे अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है, जबकि आम जनता वास्तविक राहत की प्रतीक्षा कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता अब खोखले वादों से संतुष्ट नहीं होगी। इंडियन नेशनल लोकदल इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और जनहित की आवाज को बुलंद करता रहेगा।