लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरकार कोरोना योद्धा का नाम देकर लॉलीपॉप दे रही

पंचकूला
30 मई 2020

स्वास्थ्य कर्मियों की छंटनी के खिलाफ होगा आंदोलन

कोरोना योद्धाओं के सम्मान का केवल दिखावा कर रही सरकार

स्वास्थ्य विभाग में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड्स को हटाने और अन्य कच्चे कर्मचारियों की संभावित छंटनी के विरोध में जल्द ही स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले संघर्ष किया जाएगा। ये निर्णय आज यूनियन की जनरल बाॅडी की मीटिंग में लिया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान रमा ने की।


यूनियन नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार वैसे तो कभी ताली-थाली बजवाकर, कभी फूल बरसाकर कोरोना योद्धाओं के सम्मान का ढोल पीट रही है वहीं दूसरी तरफ उन्हीं कोरोना योद्धाओं की छंटनी करके उनके पेट पर लात मार रही है।

इस तरह की कार्रवाई बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी और इसके विरोध में सभी कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
इस दौरान मनदीप सिंह, रीटा, मुकेश, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान रणधीर राघव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाल ने भी संबोधित किया।
जारीकर्ता
रमा (जिला प्रधान)
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन
जिला पंचकूला