लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महिला सम्मान और लोकतंत्र दोनों का चीरहरण: आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही उजागर…..

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक बार फिर अपनी घटिया सोच, लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और सत्ता के दुरुपयोग का घिनौना उदाहरण प्रस्तुत किया है। पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करते हुए मनीमाजरा वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन के पारिवारिक सदस्य, उनकी जेठानी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि यह भी उजागर करती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम कर रही है।

इस तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा पंजाब मुख्यमंत्री निवास के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं संजीव राणा, मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित सभी जिलों के अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस कुकृत्य की घोर निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़ी आलोचना की।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन द्वारा कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार द्वारा उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वे भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हों। यही नहीं, वार्ड नंबर 16 की पार्षद पूनम को भी आम आदमी पार्टी के काउंसलरों द्वारा खुलेआम धमकाया गया कि वे भाजपा की सदस्यता छोड़ दें। यह घटनाएं स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक विरोधियों को डराने, धमकाने और कुचलने की नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत बीती रात लगभग 10:30 बजे सोहाना थाने में वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन की जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। वे पंजाब के सेक्टर 27 स्थित वाटर सप्लाई विभाग में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत हैं। आम आदमी पार्टी सरकार के दबाव में विभाग द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और सुबह लगभग 7:00 बजे बिना स्थानीय थाने को सूचना दिए उन्हें उनके घर से जबरन उठाकर पंजाब पुलिस द्वारा ले जाया गया।

जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जिस प्रकार एक महिला को घर से धक्के मारते हुए, अपमानित कर पुलिस द्वारा ले जाया गया, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। यह घटना आम आदमी पार्टी के महिला सम्मान के खोखले दावों की सच्चाई उजागर करती है। एक महिला के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश इस पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करती है और स्पष्ट चेतावनी देती है कि लोकतंत्र, कानून और महिलाओं के सम्मान के साथ इस तरह की बर्बरता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार को इस कुकृत्य का जवाब देना होगा और दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।