लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

छोटे कारोबारियों के लिए साइबर सुरक्षा जरूरी:तरूण मल्होत्रा….

चंडीगढ़। उद्योग विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित की जा रही रैंप श्रृंखला के अंतर्गत पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘अगली पीढ़ी के लिए एमएसएमई:वित्तीय मजबूती, तकनीकी बढ़त और सतत विकास’ विषय पर सत्र आयोजित किया गया।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष,सुव्रत खन्ना ने स्वागत भाषण में कहा कि भारत के आर्थिक विकास को गति देने में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। सत्र के दौरान पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति के संयोजक तरुण मल्होत्रा ने छोटे व्यवसायों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता के बढ़ते महत्व पर विस्तार से बताया। जेएम प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने व्यवसाय विस्तार के लिए जेएम का लाभ उठाने के बारे में बताया। एचडीएफसी बैंक की उप-उपाध्यक्ष दृभजोत कौर ने बताया कि कैसे यह पहल उद्यमियों को बिना किसी जमानत के ऋण प्राप्त करने में सहायता करती है।

सिडबी, चंडीगढ़ की एजीएम पदमप्रीत कौर ने ऋण तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सिडबी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय एमएसएमई समिति के संयोजक लोकेश जैन ने रैंप श्रृंखला के अंतर्गत निरंतर जुड़ाव, जागरूकता कार्यक्रमों और क्षमता निर्माण पहलों के माध्यम से एमएसएमई को समर्थन देने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता दोहराई।