लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन और गुरु नानक सेवा दल ने ड्रग अवेयरनेस कैंपेन कार्यक्रम में नशा उन्मूलन का ऐलान….

मोहाली:–पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन और गुरु नानक सेवा दल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करने के प्रति आयोजित ड्रग अवेयरनेस कैंपेन कार्यक्रम में नशा उन्मूलन का ऐलान किया और लोगों विशेषकर युवाओं से अपील की कि वो आगे आएं और देश- राज्य से नशे जैसे कोढ़ को खत्म करने के अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग दें।

इस कार्यक्रम में आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं इस मौके पूर्व सांसद डॉ. मुकेश साहू महेश्वरी, शिक्षाविद् सुंदर लाल अग्रवाल, महंत देव्यानी नंदगिरी और मोहाली डीएसपी हरसिमरन सिंह बल भी मौजूद रहे। जबकि कई अन्य गणमान्य शख्सियत जो किसी व्यवस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए, उन्होंने भी पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन और गुरु नानक सेवा दल नशा उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यातिथि श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा है कि पंजाबियों ने श्री गुरु नानक देव जी के समय से ही जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या सीमा पर शहादत। इतना ही नहीं, खेल के क्षेत्र में तथा खाद्यान्न वितरण में भी पंजाबी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों ने पंजाबियों का इमेज खराब कर दिया है और पंजाबियों को ऐसे नशाखोर व्यक्ति के रूप में पेश किया है, लेकिन पंजाबियों की असली छवि यह है कि अगर वे मन में ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं। श्री कंग ने कहा कि जिस प्रकार पंजाबियों ने देश की आजादी की लड़ाई और सरहदों पर जंग जीती है, उसी प्रकार पंजाबियों को नशे के खिलाफ जंग भी आसानी से जीतनी होगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से नशे के खिलाफ दूसरों को शिक्षित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली पंजाबी युवाओं को आगे आकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। श्री कंग ने गुरु नानक सेवा दल द्वारा संचालित पुलिस सुरक्षा पत्रिका की प्रमुख बीबी करनजीत कौर और उनके सहयोगी जरनैल सिंह को आज के नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन की चेयरमैन बीबी करनजीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि नशे के कुछ मामले प्रकाश में आए, जिनमें युवाओं के माता-पिता खासे परेशान नजर आए और इसी के मद्देनजर उन्होंने अपनी पत्रिका “पुलिस सुरक्षा मैगजीन” के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशे पर युद्ध” अभियान में भाग लेने के लिए कार्यक्रम की योजना बनाई है, ताकि समाज को नशे की इस बुराई से निजात मिल सके।

इस अवसर पर रतन प्रोफेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए एक नाटक भी प्रस्तुत किया।