लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ज्योतिष ज्ञान संस्थान द्वारा ज्योतिष सम्मान सम्मेलन आयोजित….

पंचकूला सेक्टर 10 के होटल प्रभातइन में ज्योतिष ज्ञान संस्थान द्वारा ज्योतिष सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की आयोजक अंकिता राजीव शर्मा थी. जबकि इंदरजीत, विजय मिश्रा और एस्ट्रोलॉजर व हस्तरेखा विशेषज्ञ नवदीप मदान भी इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे. एस्ट्रोलॉजी के इस सेमिनार में 100 से ज्यादा एस्ट्रोलॉजर ने हिस्सा लिया जो देश के अलग-अलग इलाकों से आए हुए थे।

सम्मेलन में लोगों की निजी समस्याओं का ज्योतिषी तरीके से समाधान किया गया. ज्योतिष द्वारा लोगों की समस्याओं का निदान होने पर लोगों ने आभार प्रकट किया. सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग इस सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, मोमेंटो और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रेम गर्ग ने आभार करते हुए कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि वह पढ़े-लिखे विचारको और ज्योतिषियों के बीच मे खुद को गौरवन्तित महसूस कर रहे हैं साथ ही कहा कि ज्योतिष भी अपने आप में एक संपूर्ण विज्ञान है. जिसका लोगों को ज्ञान हासिल करके इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनका जीवन सुखद बने.