लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

24 घंटे जलापूर्ति के लिए भाजपा ने चण्डीगढ़ को भारी विदेशी कर्ज़ तले दबा दिया…

चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनी माजरा में 24×7 निर्बाध जलापूर्ति के कार्यान्वयन का स्वागत किया है, परन्तु परियोजना के लिए धन जुटाने और भारी विदेशी क़र्ज़ उठाने के तरीके पर आपत्ति जताई है, क्योंकि इससे पूरे शहर के निवासियों पर असहनीय बोझ पड़ेगा।

चंडीगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज पार्टी की तरफ़ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अगर परियोजना को नगर निगम के अपने संसाधनों से वित्त पोषित किया जाता तो यह शहर और उसके निवासियों के हित में होता। चण्डीगढ़ की जनता को यह याद दिलाते हुए कि जब भाजपा ने वर्ष 2015 में चंडीगढ़ नगर निगम की कमान संभाली थी, तब नगर निगम के पास अपने संसाधनों से 500 करोड़ की इस परियोजना को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन था, उन्होंने यह आरोप लगाया कि तब से लेकर अगले 9 वर्षों में साल 2024 की शुरुआत तक निगम में व्याप्त कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण निगम की ऐसी हालत हो चुकी है कि अब धन की कमी के चलते शहर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी रोकना पड़ रहा है। फिर भी, इन हालातों के चलते, यदि भाजपा शहर में 24×7 पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बहुत उत्सुक थी, तो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसके लिए धन उपलब्ध कराने के लिए बड़ी आसानी से आगे आ सकती थी। परन्तु स्थानीय भाजपा ने केन्द्र सरकार से ग्रांट लेने की कोई कोशिश नहीं की और न ही अपने संसाधनों से कोई धन जुटाया. इसके विपरीत, भाजपा द्वारा संचालित निगम ने इस परियोजना के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का विदेशी ऋण लेकर शहर पर बोझ डाला दिया, जिसे अब शहरवासियों की जेबों से ब्याज सहित चुकाया जाएगा। भाजपा को यह याद दिलाते हुए कि चंडीगढ़ शहर अपनी स्थापना के बाद से ही हमेशा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए देश भर में जाना जाता रहा है, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज समय की मांग है कि मनीमाजरा सहित शहर के सभी इलाकों के निवासियों को प्रतिमाह 20000 लीटर तक मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें बेतहाशा बढ़ाए गए करों और कमर तोड़ने वाली महंगाई से जरूरी राहत मिल सके। इसके विपरीत, शहर को अब परियोजना को वित्तपोषित करने के लिए लिए गए ऋण पर भारी ब्याज देना होगा।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि सरकारी धन के इस्तेमाल से आयोजित इस कार्यक्रम में एक राजनीतिक दल के हितों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। उन्होने कहा कि एक सरकारी कार्यक्रम में गॄहमंत्री द्वारा भाजपा विरोधी पार्टियों के अकारण मखौल उड़ाते हुए बयान उनके पद की गरिमा के अनुरुप नहीं हैं. कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ प्रशासन से भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते समय पारंपरिक प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया।

राजीव शर्मा

प्रवक्ता चंडीगढ़ कांग्रेस

9417745247