लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पौधारोपण ही देगा गर्मी को मात:राजेन्द्र शर्मा….

आज दिनांक 2 जुलाई 2024 को राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सेक्टर 36 डी चण्डीगढ़ में पर्यावरण को समर्पित पौधारोपण दिवस,स्कूल की इको क्लब इकाई द्वारा मनाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण में आई गर्मी को मात देनी होगी एरिया काउंसलर जसबीर सिंह बंटी जी ने कहा की अब की बार हरित क्रांति की आवश्यकता है।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती कैलाश शर्मा जी ने कहा कि हमारी प्रकृति और पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसकी संभाल करनी चाहिए ,अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और इनकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए, ताकि यह समय पर फल देते रहें। इस अवसर पर चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा जी एरिया काउंसलर श्री जसवीर सिंह बंटी जी ने अपने कर कमल से स्कूल के बगिया में दर्जनों फलदार पेड़ पौधे लगाए।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक विजय शर्मा, मैडम शालू कोहली, मैडम अनीता महाजन, मैडम उपेंद्र कौर , मैडम रंजीता,कंवलजीत सर गगन सिंह सर, मैडम प्रियंका वर्मा,मैडम दीपाली,मैडम कुसुम, मीनू मैडम,मैडम अल्पना, मैडम शीला,मैडम दीपा, मैडम पारस मैडम नेहा शर्मा,मैडम अनुराधा और राम अचल यादव इत्यादि के साथ स्कूल के इको क्लब के दर्जनों विद्यार्थी अपने इंचार्ज अध्यापिका मैडम रंजीता के साथ उपस्थित थे।