लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. लाल पैथलैब्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. अरविंद लाल को हेल्थकेयर इनोवेशन के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित…..

24 मई 2024, चितकारा यूनिवर्सिटी ने हेल्थकेयर इनोवेशन, पब्लिक हेल्थ में उन्नति और परोपकार में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए पद्मश्री ब्रिगेडियर डॉ.अरविंद लाल, को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (मानद उपाधि) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया है। डॉ. लाल, एक दूरदर्शी सोच वाले और भारत में लेबोरेटरीज सर्विसेज के अग्रणी लीडर ,है जो कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक हैं।

पद्मश्री डॉ. अरविंद लाल की अनुकरणीय उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब परिसर में आज एक विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. लाल पैथलैब्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में, डॉ. अरविंद लाल को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जिसने संगठन को एशिया की सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित प्रयोगशालाओं की श्रेणी में एक स्थान दिया है। उनका विशिष्ट करियर कई प्रशंसाओं से अलंकृत है, जिसमें 2009 में पद्मश्री, 2021 में बिजनेस स्टैंडर्ड स्टार एसएमई ऑफ द ईयर और 2019 में स्वास्थ्य सेवा में अर्न्स्ट एंड यंग (EY) एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड आदि शामिल हैं, जो सेवा क्षेत्र पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को रेखांकित करते हैं।

इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक चितकारा ने कहा, चितकारा यूनिवर्सिटी में हम डॉ. अरविंद लाल की नवप्रवर्तन और परोपकार के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। स्वास्थ्य सेवा में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल उद्योग को नया आकार दिया है, बल्कि समाज पर एक अमिट छाप भी छोड़ी है हम स्वास्थ्य सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान और भारत के भविष्य पर उनके स्थायी प्रभाव को स्वीकार करते हुए डॉ. लाल को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं।

डॉ. लाल का प्रभाव उनके संगठन से परे है। फिक्की के स्वस्थ भारत (पब्लिक हेल्थ) टास्क फोर्स अध्यक्ष के रूप में, वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिक्की, नैटहेल्थ और पीएचडी चैंबर्स जैसे संगठनों में उनकी भागीदारी उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उनके कद को और अधिक प्रमाणित करती हैं।

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे के पूर्व छात्र, डॉ. अरविंद लाल की यात्रा स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय समर्पण को प्रदर्शित करती है। उनके परोपकारी प्रयास, जिनमें एएलवीएल फाउंडेशन शामिल है, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल हस्तक्षेपों में अग्रणी और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए डॉ.अरविंद लाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों और प्रतिबद्धता और भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के भविष्य पर उनके गहरे प्रभाव के सम्मान में, चितकारा यूनिवर्सिटी पद्म श्री,ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि (मानद उपाधि) प्रदान करने में बहुत गर्व महसूस करती है ।