लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भीषण गर्मी में 88 लोगों ने मार्केट सेक्टर 26 में किया रक्तदान…

चंडीगढ़ 17.5.2024 – श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला, निफा चंडीगढ़ एवं गरम धरम ढाबा द्वारा महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी एवं ब्लड बैंक, गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल, सोहाना के सहयोग से गरम धरम ढाबा सेक्टर 26, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ के सामने रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन गरम धरम ढाबा के जनरल मैनेजर विकास शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया और उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

  श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में ‌ भीषण गर्मी की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में गरम धरम ढाबा के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल, दीपक शर्मा , प्रवीन सिंगला, संजोगिता गुलशन कुमार, मक्खन सिंह, साहब सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।