लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सतालोलुप पार्टियों ने जनता को बेबकूफ बनाने के अलावा कुछ नही किया: शंभु बनर्जी…

चंडीगढ़:- लोकसभा चुनावों के मद्देनजर समाज अधिकार कल्याण पार्टी की एक अहम मीटिंग आज चंडीगढ़ में हुई। यह मीटिंग समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बनर्जी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों राष्ट्रीय महासचिव दान बहादुर एडवोकेट, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विनोद चंदेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, महिला चंडीगढ़ अध्यक्ष रेखा अधिकारी, राष्ट्रीय सचिव बी.के. शर्मा, एडवोकेट जमना दास, अमन बनर्जी, सुरेंदर, पिंकी और रेहड़ी फड़ी अध्यक्ष बलबीर सिंह के साथ आज चंडीगढ़ में हुई। मीटिंग के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बनर्जी ने कहा कि देश की जनता दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा का शासन देख चुकी है। सता लोलुप इन पार्टियों ने जनता को बेबकूफ बनाने के अलावा कुछ नही किया। देश की जनता भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से झूझ रही है। देश को लूटने के बाद भी यह पार्टियां जनता के बीच मे जाकर वोट मांग रही है। उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है, जनता को अब चाहिए कि वो अब इन पार्टियों को जड़ से ही उखाड़ फेंके और उन लोगों को मौका दें, जो देश का हित चाहते हैं।