लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में ‘आंत के लिए स्वस्थ मीठा लिक्विड फाइबर’ लॉन्च…

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए आज फाइबर 24 नाम से आंत के लिए स्वस्थ मीठा तरल फाइबर लॉन्च किया गया। दुनिया भर में वैज्ञानिक रूप से मान्य, यह मीठा तरल फाइबर एक प्लांट बेस्ड स्वीटनर है, जिसे किन्वन तकनीक के माध्यम से चीनी और अन्य कृत्रिम स्वीटनर की जगह लेने के लिए बनाया गया था।

मीडिया से बातचीत करते हुए फाइबर 24 के निदेशक अजय चोपड़ा ने कहा कि फाइबर 24 में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसे स्वस्थ आंत माइक्रोबायोटा के लिए भोजन माना जाता है। इस प्लांट बेस्ड हाई-फाइबर स्वीटनर का उपयोग चीनी के स्वस्थ विकल्प के रुप में दैनिक दिनचर्या में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में बेचने के अलावा इस उत्पाद को प्रीबायोटिक आहार फाइबर सप्लीमेंट और स्वीटनर के रूप में विभिन्न देशों में निर्यात भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस क्रांतिकारी उत्पाद, फाइबर 24 में टाटा केमिकल्स से प्राप्त ‘फ्रुक्टो आलिगोसेकेराइड्स’ शामिल हैं। इसके बाद इसे रीपैकेज करके रोडमास्टर फूड चेन द्वारा रिटेल ब्रांड नाम ‘फाइबर24’ के तहत बेचा जाता है।

इस अवसर पर डा. इंदरजीत सिंह, चंडीगढ़ और डॉ. अनुज. आर्टेमिस अस्पताल गुड़गांव भी उपस्थित रहे।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.fibre24.in पर जाएं।