लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लड़कियों के दिल का हाल बयान करता है ‘दिल करे’

पंजाबी सिंगर अमन ने आज अपना दूसरा गाना ‘दिल करे’ रिलीज किया है। ‘दिल करे’ लड़कियों के दिल का हाल बयान करता है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें अमन ने लड़कियों का नज़रिया बताया है। अमन सिंगर होने के साथ-साथ लिरिसिस्ट भी हैं। यह गाना उन्होंने खुद लिखा और गाया है।

अमन ने बताया कि इससे पहले उन्होंने काफी सैड सॉन्ग लिखे हैं और वे हमेशा से कुछ अलग लिखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रोमांटिक गाना लिखा। उन्होंने कहा कि अपने दिल का हाल तो हर कोई लिखता है मैंने लड़कियों के नजरिए को ध्यान में रखते हुए वे प्यार में क्या महसूस करती हैं वो लिखा है।

दिल करे का संगीत दिया है ग्रैंड सिंह ने और वीडियो की है फॉसिल फ्यूल ने। अमन ने बताया कि मैं काफी समय से ‘दिल करे’ रिलीज करना चाहता था। लेकिन कहते हैं ना कि जिस चीज़ का जो समय लिखा होता है वही होता है। जब मैं ग्रैंड सिंह से मिला तो हमारा एकदम से तालमेल बैठ गया। ग्रैंड को म्यूजिक की काफ़ी अच्छी समझ है और उन्हें एक बार में ही समझ आ गया कि मैं किस तरह का म्यूजिक चाहता हूं।

वहीं गाने की वीडियो फॉसिल फ्यूल द्वारा की गई है। फॉसिल फ्यूल की टीम के बारे में बताते हुए अमन ने कहा कि गाने की वीडियो पर फॉसिल फ्यूल ने इतना जबरदस्त काम किया है कि मैं खुद हैरान रह गया था कि मेरा गाना इतना अच्छा भी बन सकता है। मैं म्यूजिक डायरेक्टर ग्रैंड और फॉसिल फ्यूल की टीम का दिल से आभारी हूं।

अमन ने बताया कि ‘दिल करे’ को उनके पर्सनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पंजाबी आर्टिस्ट होने के चैलेंज के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजकल हर रोज़ बहुत से गाने रिलीज होते हैं और कम्पटीशन काफी बढ़ गया है। नए आर्टिस्टों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर लगन के साथ लगे रहो तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलती है।