लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 32 से अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा…

चंडीगढ़:-कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री एच एस लक्की की कार्यकुशलता से प्रभावित होकर सेक्टर 32 से अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सुरजीत कुमार, पूनम, मनोज, रामलाल, मुकेश, अमन, हरप्रीत के अलावा अनेक कार्यकर्ता आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत से काम करें और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। ताकि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर पार्लियामेंट में भेजा जाए।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट पवन शर्मा, जाहिद परवेज खान, मनोज लुबाना, बी एम खन्ना, नरेंद्र नंदी, पवन शर्मा, विक्टर सिद्धू , बलविंदर कौर, सरबजीत कौर तथा राहुल आदि लोग उपस्थित थे।

जारी कर्ता

अच्छेलाल गौड़

महासचिव

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी।