लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बाबा बालक नाथ के जयकारों के बीच निकली श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 21वीं विशाल शोभा यात्रा…

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व साँझा सेवा मंडल चंडीगढ़ की ओर से चैत्र मास के चल के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 21वीं विशाल शोभा यात्रा निकली गई। आज दुपहर बाद यहां सेक्टर 29 स्थित श्री सिद्ध बबब बालक नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा का रस्ते में विभिन्न स्थानों पर मार्कीट वेलफेयर एसोसिएशनों, मंदिर कमेटियों और अन्य संस्थाओं ने बड़ी श्रद्धा और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा में ट्राइसिटी की विभिन्न मंदिर कमेटियों ने भी हिस्सा लिया और बाबा बालक नाथ जी के जयकारों के साथ यात्रा संपन हुई।

मंडल के अध्यक्ष तरसेम चंद शर्मा ने बताया की इस बार इस यात्रा के रुट में कुछ बदलाव किया गया था। उन्होंने बताया कि यह यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 ए से शुरू हुई और सेक्टर 29 के बाद सेक्टर 30 बी, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर 34, सेक्टर सेक्टर 34 /35 /44 /43 चयन कस होती हई सेक्टर 44 डी मार्कीट, सेक्टर 44 ए, सेक्टर 45 मार्कीट, सेक्टर 46 मार्कीट, सेक्टरों 46 की मार्कीट से होते हुए सेक्टर 47 स्थित श्री राम मंदिर सेक्टर 47 डी में जाकर संपन हुई। यात्रा के संपूर्ण होने के बाद सेक्टर 47 स्थित श्री राम मंदिर में बाबा बालक नाथ जी की चौंकी में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की भेंटों का गुणगान किया गया और उसके उपरांत भंडारा भी लगाया गया।

उन्होंने शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर शहर की धार्मिक संस्थाओं सहित मंदिर कमेटियों, मार्कीट वेलफेयर एसोसिएशनों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों से सहयोग और विशाल यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने को लेकर धन्यवाद किया।