लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय मोर्चा (National Front) ने लोक सभा चुनाव 2024 के प्रत्याक्षियों की एक ओर सूची जारी की…

26 मार्च 2024/नई दिल्ली/ राष्ट्रीय मोर्चा द्वारा संसदीय चुनाव के लिए राष्ट्रीय मोर्चे में शामिल “न्यू कांग्रेस पार्टी” और आम जनता पार्टी इंडिया,ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, आहिरा नेशनल पार्टी राष्ट्रीय मोर्चा और एक दर्जन से अधिक सभी राजनीतिक संगठनों की सहमति से लोक सभा चुनाव 2024 के प्रत्याक्षियों की एक ओर सूची जारी की गई जिसमें दिल्ली (एन.सी.आर), राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्रा के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। दिल्ली मुख्यालय से जारी की गई 22 उमीदवारों की इस सूची में राष्ट्रीय मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ़ उम्मीदवार हरी भाई पटेल होंगे जो कि आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं बनारस से मोदी जी को टककर देने के लिए चुनाव रणभूमि में उतरेंगे इससे पहले 2019 में भी हरी भाई पटेल प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के खिलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं इसके इलावा आम जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह पश्चिम दिल्ली (एन.सी.आर) से चुनावी महासंग्राम में उतरेंगे।

इस अवसर पर “न्यू कांग्रेस पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा व अन्य 5 सदस्यों को देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय मोर्चा (National Front) का स्टार प्रचारक भी बनाया गया जिसकी जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक संगठनों की सहमति द्वारा भेज दी गई है। आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरदार जसविंदर सिंह रंधावा, न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा उपस्थित थे। जारी कि गई सूची इस प्रकार है:-

दिल्ली एनसीआर

01 – चरणजीत सिंह – (पश्चिम दिल्ली)

02 – गोपाल रंजन – (दक्षिण दिल्ली)

03 – काजल – (कोटा किन्नर समुदाय) मध्य प्रदेश

04 – प्रकाश राठौर – (खंडवा) उत्तर प्रदेश

05 – हरीभाई पटेल – (वाराणसी)

06 – कुबेर सिंह – (गाजीपुर कुशवाहा)

07 -परमानन्द सिंह – (बालिया)

08 – मुरलीधर श्रीवास्तव – (चंदौली)

09 – जय प्रकाश तिवारी – (प्रतापगढ)

10 – अनिल सिंह चौहान – (सीतापुर)

11 – डॉ रतनसिंह बघेल – (कन्नौज)

12 – शिवम् कुमार शाक्य – (मैनपुरी)

13 – अमरीश कुमार शुक्ला – (अकबरपुर)

14 – राजेवश्वरी गुप्ता – (लखनऊ)

15 – जयसिंह यादव एडवोकेट – (जौनपुर)

16 – अभिमन्यू कुमार कुशवाहा – (फूलपुर)

17 – आशुतोष कुमार पाठक – (धौरहरा)

18 – रुपेश कुमार – (इटावा सुरक्षित) गुजरात

19 – राजू भाई पटेल – (महेसाणा) महाराष्ट्रा

20 – ज्ञानेश्वर मगन पूरी – (जलगांव)

21 – सरद शंकर थोरात शिरूर – (पुणे)

22 – कैलाश मारुती चव्हाण – (नासिक)