लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तराखंड युवा मंच द्वारा दो दिवसीय एथलेटिक मीट व रक्तदान शिविर आयोजित…

चंडीगढ़ 24 मार्च 2024ः उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा पहला दो दिवसीय एथलेटिक मीट व 31वें रक्तदान शिविर का आयोजन मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत के नेतृत्व में सफलता पूर्वक समाप्त हुआ। यह आयोजन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सेक्टर 46, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएस अधिकारी टी सी नौटियाल, वर्धमान आयुर्वेदिक हर्बल के डॉ सुभाष गोयल तथा पीजीआई के ब्लड बैंक के हेड आर आर शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ मंच के वरिष्ठ सदस्य व सामाजिक संस्थाओं गणमान्य सदस्य व अन्यों में अरविंद रावत, प्रदीप, प्रीतम नेगी, मुकेश रावत,नवीन राकेश, भगवती कुगसाल, नरेंद्र रावत, मोहन थपलियाल व हरिंदर बिष्ट उपस्थित थे।

मंच द्वारा आयोजन के दोनों दिन एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तराखंड के युवाओं ने विभिन्न एथलेटिक खेलों में अपना दमखम दिखाया।एथलीट मीट में ट्राई सिटी की उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं के 18 से 60 आयु वर्ष के 264 महिला व पुरुष ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 100, 200,1500, 5000 मीटर रेस, शॉट पुट, लांग जंप, हाई जंप डिस्कस थ्रो में उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेमोंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें ओवर आल पॉइंट्स में प्रथम स्थान टिहरी विकास समिति, दूसरे स्थान राठ विकास समिति व तीसरे स्थान उत्तराखंड युवा मंच के खिलाड़ी रहे।

वहीं मंच ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए 31वां रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जिसमें उत्तराखंड के युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और महा दानी कहलाए। शिविर में डॉक्टर्स की टीम पीजीआई से प्रोफेसर डॉ आशीष जैन के नेतृत्व में आई हुई थी। रक्तदान शिविर में 186 यूनिट रक्तदानियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन में हमें शहरवासियों का बहुत प्यार मिला। खासकर उत्तराखंड के निवासियों का। सभी उत्तराखंड के निवासियों ने आयोजन में बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया, फिर चाहे वह खेल हो या रक्तदान शिविर। रावत ने कहा कि मंच एथलेटिक्स मीट शहर में पहली मर्तबा मंच द्वारा आयोजित किया गया जिसकी बहुत ही बढ़िया प्रतिक्रिया हमको ट्राईसिटी के उत्तराखंड के लोगों से मिली, इसलिए अब हर वर्ष इस तरह के आयोजन मंच द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए गणमान्यों व्यक्तियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से आयोजन में एथलेटिक्स मीट को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंच के वरिष्ठ सदस्य मदन तिवारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।