लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

102 युवाओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी में किया रक्तदान…

चंडीगढ़ 15.3.2024 – अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने हेतु रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला द्वारा महादान 9.0 के अंतर्गत ब्लड बैंक, गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल, सोहाना के सहयोग से पंजाब यूनिवर्सिटी में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुलपति पदम श्री डॉक्टर आरसी सोबती एवं यूआईईटी के डायरेक्टर डॉ संजीव पुरी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर एवं रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन की प्रधान प्रेरणा कश्यप ने बताया कि अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की हमेशा कमी रहती है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान शिविर में 102 युवाओं ने रक्तदान किया एवं 40 को सेहत संबंधी कारणों से रक्तदान करने से मना किया।

इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब की जनरल सेक्रेटरी अंशिका पठानिया, चेयरपर्सन साक्षी सिंह, तेजस्विनी, व्याख्या, प्रियंका मोहंती, प्राप्ती , श्रुति सिंह, अरुण कुमार, दिविज, प्रियांशी, आर्यन कपूर और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, दीपक शर्मा, संजोगिता , गुलशन कुमार, दिव्य गुप्ता, राजेंद्र कौशल, सतगुरु प्रसाद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।