लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किसान मज़दूर और कर्मचारियों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार :-नसीब जाखड़…

चंडीगढ़ (16-2-2024) चंडीगढ़ इंटक के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रवक्ता नसीब जाखड़ ने कहा की भाजपा सरकार किसान मजदूर और कर्मचारियों के हकों पर डाका डाल रही है वर्तमान भाजपा की सरकार में हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है ! बार्डरों पर अपनी माँगो के लिए किसान और मजदूर सड़क पर दिन रात बैठ कर न्याय की गुहार कर रहा है! दूसरी और कर्मचारी आंदोलन की राह पर है !

नसीब जाखड़ ने केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान पर आज चंडीगढ़ सेक्टर 17 मैं कर्मचारी संगठनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने वायदा किया था कि युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देंगे ।पंद्रह लाख रुपया हर आदमी के खाते में आएंगे। महँगाई कम करेंगे।काला धन वापिश लायेंगे ।अच्छे दिन आयेंगे ।लेकिन ये सब करने की बजाए सरकार तानाशाह की नीति पर चलते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रही है ।जब कर्मचारी किसान और मज़दूर अपने हकों की लड़ाई लड़ता है और न्याय की गुहार करता है तो उसको बदले में लाठियां गोलियां और अश्व गैस के गोले दागे जाते हैं और मुक़दमे दर्ज कर उनको जेलों में डालने का काम किया जा रहा है।

नसीब जाखड़ ने सरकार से अपील की किसानों के साथ वार्ता कर उनका समाधान करे । कच्चे कर्मचारियो को पक्का करे। मज़दूर को न्यूनतम मज़दूरी मिले।

जारी कर्ता

नसीब जाखड़ .प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक

प्रवक्ता चंडीगढ़ कॉंग्रेस

mob:- 9416464336