लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

60 युवाओं ने स्वर्गीय श्री दविंदर कुमार मक्कड़ की याद में पटेल मार्केट, सेक्टर 15 में किया रक्तदान…

चंडीगढ़ 17.1.2023 – स्वर्गीय श्री दविंदर कुमार मक्कड़ जी की याद में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पटेल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं ब्लड बैंक, पीजीआई , चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन पटेल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार एवं समाजसेवी प्रदीप शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड कैंप कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा एवं लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी की वजह से अस्पतालों में रक्त की कमी चल रही है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है और हमारी संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर दविंदर कुमार मक्कड़ के बेटे आशीष मक्कड़ और प्रशांत यादव ने 46वीं बार रक्तदान किया।

इस अवसर पर पटेल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के वेद कपूर, अमित कुमार राकी, परविंदर सिंह राजन विशेष सहयोग रहा और श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजकुमारी, दिव्या गुप्ता, सतगुरु प्रसाद, राजेंद्र कौशल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।