लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गांव जगतपुरा में घरों में जाकर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण…

वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45 डी चंडीगढ़ के द्वारा गांव जगतपुरा की बेयंत कॉलोनी पंजाब में घरों में जाकर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया संस्था का मकसद जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है, संस्था के द्वारा समय-समय पर निशुल्क ट्यूशन सेंटर, बच्चों को कपड़े और वर्दी बांटने का काम भी किया जाता है। जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकों की व्यवस्था करवाई जाती है। इसके साथ ही संस्था के सिलाई सेंटर में भी निशुल्क शिक्षा और शिक्षण सामग्री की व्यवस्था की जाती है। संस्था का मकसद है कि हर जरूरतमंद के पास समय से सहायता पहुंचाई जाए और जितना संस्था का समर्थ होता है संस्था अपने फर्ज निभाने की कोशिश करती है कई सालों से संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाना, अवेयरनेस कैंप लगाना, निशुल्क राशन वितरण और मेडिकल कैंप आदि का लगातार आयोजन किया जा रहा है इस काम में संस्था को अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त होता है ।

संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट पूजा बख्शी ने बताया की संस्था की सदस्य राबिया मलिक विशेष रूप से इस कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग दे रही है इस मौके पर टीचर ईसटर वॉलिंटियर तानिया बंसल आदि भी मौजूद थी।