लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने मनाया अपना स्थापना दिवस…

चंडीगढ़:-राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ ने संगठन का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज की अध्यक्षता में सैक्टर 46 चंडीगढ़ के सनातन धर्म मंदिर में हवन पूजन करवा कर स्थापना दिवस मनाया गया। हवन पूजन उपरांत परमपिता परमेश्वर से समस्त मानव कल्याण की मनोकामना मांगी गई। वहीं इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की ओर से जरूरतमंद और बेसहारा लोगों में गर्म वस्त्र और कम्बल भी बांटे गए।

प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि संगठन आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस खुशी के शुभ अवसर पर परमात्मा से आशीर्वाद लिए वगैर रहे जाने का कोई औचित्य ही नही है। उन्होंने बताया कि परमपिता परमेश्वर की पूजा अर्चना कर समस्त मानव कल्याण की मनोकामना के साथ साथ संगठन की मजबूती और विस्तार पर भी चर्चा की गई है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सहयोग करने की बात कही। इसके साथ साथ जरूरतमंद लोगों में गर्म वस्त्र और कम्बल भी वितरित कर धूमधाम से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया है।