लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सोनिया गुरचरण सिंह ने छठी मैया का लिया आशीर्वाद…

चंडीगढ़:-आज दिनाँक 19.11.23 को छठ महापर्व के अवसर पर कई जगह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर चंडीगढ़ कॉंग्रेस के वार्ड नंबर- 19, रामदरबार की ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गुरचरण सिंह, समज सेवक और वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता गुरचरण सिंह और प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय ने अपने साथियो के साथ कई कार्यक्रम में जाकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया और सभी को इस पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सोनिया गुरचरण सिंह ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है।

इस मौके पर ओम पाल चौटाला, सुनील बरौलिया, बी. एन. तिवारी, बदन सिंह, लक्ष्मीनारायण और रोहित चौटाला के अलावा काफी संख्या मे साथियो ने शिरकत की।

 

सोनिया गुरचरण सिंह

समज सेवक व

ब्लॉक अध्यक्षा

वार्ड नंबर-19,

रामदरबार 75084-81170