लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट का वार्षिक “दिवाली मेला” 4 से 6 नवंबर 2023 तक बरनाला के संघेरा स्थित ट्राइडेंट कॉम्प्लेक्स में…

भारत के सबसे बड़े कपड़ा निर्माताओं में से एक और प्रसिद्ध होम फर्निशिंग ब्रांड माई-ट्राइडेंट का वार्षिक “दिवाली मेला” बरनाला में संघेरा स्थित ट्राइडेंट कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला अरुण मेमोरियल हॉल, में 4 से 6 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से हर वर्ष इस दिवाली मेले का आयोजन त्यौहार की खुशियों को बढ़ाने के लिए किया जाता है। दिवाली मेले में ट्राइडेंट के विश्व स्तरीय उत्पाद 70 प्रतिशत तक की भारी छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराये जाते हैं और साथ ही हर रोज़ मेला परिसर में आगंतुकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्याओं का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें कई मनमोहक प्रदर्शिनी भी देखने को मिलती हैं।

माई ट्राइडेंट दिवाली मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा जिस दौरान सभी अपने परिवार और मित्रों के साथ ट्राइडेंट कॉम्प्लेक्स के अरुण मेमोरियल हॉल में पहुंचकर भारी छूट के साथ ट्राइडेंट के विश्व स्तरीय उत्पादों की खरीदारी भी कर सकते हैं।