लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सी .आर . बी पब्लिक स्कूल सैक्टर-7 में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व…

चंडीगढ़:-सी .आर . बी पब्लिक स्कूल सैक्टर 7 -बी चंडीगढ़ में असत्य पर सत्य के प्रतीक दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किंडर गार्टेन में बच्चों ने श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और प्रभु हनुमान आदि का वेश धरकर एवं उनके संवाद बोलकर रामलीला करके सभी का मन जीत लिया। सभी बच्चों ने राम सीता राम….. हनुमान चालीसा… व अन्य जयगीतों को भी प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा से सभी को आकर्षित एवं अंचभित किया। इसके बाद रावण के पुतले को दहन कर बुराई की पराजय का संदेश दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर नवीन कुमार मित्तल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता मित्तल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी और मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों को प्रभु श्री राम की तरह सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।