लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लॉइन्स भवन सेक्टर 18 चंडीगढ़ में किया 63 युवायों ने रक्तदान….

चंडीगढ़ 5 अक्टूबर 2023। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ की बेटी डॉक्टर संदीप संधु द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लॉइन्स भवन सेक्टर 18डी चंडीगढ़ में किया गया। यह रक्तदान शिविर लॉइन्स इंटरनेशनल, विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2:00 बजे तक चला। शिविर में 97 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 34 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर रवनीत कौर की देखरेख में 63 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि स्टेट लाइजन ऑफिसर एन.एस.एस श्री नेमी चँद ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया और आये हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। चंडीगढ़ की बेटी डॉक्टर संदीप संधु ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता।

लाइजन ऑफिसर नेमी चँद व सुशील कुमार टाँक ने बताया कि रक्तदान महादान है। किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को रक्त देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। आमतौर पर लोगों की मानसिकता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। ये भ्रामक जानकारी है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती और सप्ताहभर में दिए गए खून कि आपूर्ति हो जाती है और नया खून शरीर में संचार हो जाता है। उन्होंने युवायों से अपील की है कि वो रक्तदान का संकल्प लें और जीवन में जरूर रक्तदान करें।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।