लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सच्चे प्यार की अनोखी कहानी ‘रज़ा-ए-इश्क’ देखने के लिए हो जाएं तैयार…

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री इस साल दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली फिल्म ‘रज़ा-ए-इश्क’ के ज़रिए एक भावुक प्रेम कहानी देखने के लिए तैयार है। इस फिल्म में हार्प फार्मर और आनंद प्रिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी है जो न केवल दो लोगों के बीच के प्यार को दर्शाती है बल्कि प्यार में उनके संघर्षों पर भी प्रकाश डालती है।

सआदत हसन मंटो की किताब ‘लाइसेंस’ पर आधारित फिल्म रजा-ए-इश्क का लेखन और निर्देशन चंडीगढ़ के अमित सनुरिया द्वारा किया गया है, जबकि इसका निर्माण सरदारनी दर्शन कौर और हार्प फार्मर द्वारा किया गया है. इसी तरह, हरदीप धुराली और कुरान ढिल्लन इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म के संगीत का ख़याल म्यूज़िक डॉयरेक्टर गेवी सिद्धू द्वारा रखा गया था।

फिल्म में हार्प फार्मर और आनंद प्रिया के अलावा सरवर अली, डॉ. राजन गुप्ता, इक्तार सिंह, अनीता शब्दीश, निखिल शर्मा, कंवर पाल कंबोज, अनूप छाबड़ा, मुकेश चंदेलिया, योगेश नेगी और मनीष पचायरू भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म रज़ा-ए-इश्क इनायत की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अबू कोचमैन नाम के एक शख्स से प्यार हो जाता है। उसके माता-पिता उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं और इसलिए, वे एक साथ भागने का फैसला करते हैं। दोनों खुशी-खुशी एक साथ रहते हैं लेकिन तभी एक दिन पुलिस उनके घर पर छापा मारती है और अबू पर एक लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लेती है।

जब इनायत अबू को जेल से छुड़ाने की कोशिश करती है, तो वह अकेली रह जाती है और उसके पास कमाने का कोई साधन भी नहीं होता इसलिए वह खुद ही अबू का तांगा चलाने का फैसला करती है। बाद में, इनायत को कोचमैन का लाइसेंस जारी करने, तांगा जब्त हो जाने और भारी जुर्माना लगने जैसे तमान कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

अब सवाल ये उठता है कि क्या वे दोबारा मिल रहे हैं? क्या वे हमेशा के लिए खुशी से रहते हैं या वे हमेशा के लिए अलग हो गए हैं? सभी सवालों का जवाब दिसंबर महीने में मिल जाएगा जब हार्प फार्मर और आनंद प्रिया स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्म में डॉयरेक्टर आफ फोटोग्राफी के निर्देशक सुखन सार थे, शिवम ढल कार्यकारी निर्माता थे और कंवर पाल कंबोज संपादक थे. सरवर अली और योगेश नेगी एसोसिएट डॉयरेक्टर थे जबकि एसएस सिद्धू फिल्म के क्रिएटिव डॉयरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर थे।

फिल्म में मुख्य एडी कंवर पाल कंबोज थे जबकि धीरज शर्मा और रुद्राक्ष ने फिल्म के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। वहीं, शिवम ढल्ल ने फिल्म के गाने लिखे हैं जबकि मन्ना मंद, राहुल गिल, हीर शर्मा और हमजा बड ने फिल्म के गानों को अपनी आवाज दी है। इसी तरह फिल्म में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर मनीष पचयारू ने काम किया, जबकि कास्टिंग डायरेक्टर निखिल शर्मा थे और मेकअप का जिम्मा पलक जोशी ने संभाला है।