India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सिविल अस्पताल पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विश्वास फाउंडेशन को किया सम्मानित…

पंचकूला 13 सितंबर 2023। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयुष्मान भव: योजना का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा स्पीकर व विधायक पंचकूला श्री ज्ञानचँद गुप्ता ने सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में शिरकत की।

विश्वास फाउंडेशन द्वारा अडाप्ट किए गए टीबी के मरीजों को देखते हुए मुख्यातिथि द्वारा आज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विश्वास ने पिछले साल वर्ष जुलाई 2022 में 50 मरीजों को अडाप्ट किया था और अब इस साल जुलाई 2023 से 25 मरीजों को अडाप्ट किया है। अब तक कुल 650 मरीजों को प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट की किट्स दी जा चुकी हैं। यह सिलसिला निरंतर आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।

यह स्मृति चिन्ह विश्वास फाउंडेशन की और से प्रधान साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, मूलखराज मनोचा व सुनीता मनोचा ने मिलकर रिसीव किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन से सीएमओ मुक्ता कुमार, पीएमओ उमेश मोदी समेत अन्य अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें