लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 53/54 वी3 डिवाइडिंग रोड पर सेंटर वर्ज पर रेलिंग की मरम्मत और पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू…

चंडीगढ़:- सेक्टर 53/54 वी3 डिवाइडिंग रोड के सेंटर वर्ज पर रेलिंग की मरम्मत और पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्धघाटन फर्नीचर मार्किट सेक्टर 53-54 के प्रेसिडेंट कुलबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर वार्ड नम्बर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी भी उपस्थित थे।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि इसकी रिपेयर का काम काफी देर से पेंडिंग था। टेंडर अप्रूव होने के बाद इस काम की शुरुआत की गई है। पेवर ब्लॉक लगने से इस एरिया में साफ सफाई नजर आएगी और देखने से भी सुंदर लगेगा। उन्होंने कहा कि रेलिंग की रिपेयर का काम जन सुरक्षा के मद्देनजर करवाया जा रहा है। इससे रोड एक्सीडेंट में काफी कमी आएगी। नही तो बीच बीच मे रेलिंग टूटी फूटी होने से एकदम से सडक क्रॉस कर कोई आ जाता था, जिससे वाहन चालक को एकदम से गाड़ी कंट्रोल करने में दिक्कत आती थी, और एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता था या एक्सीडेंट हो जाता था। अब रेलिंग की रिपेयर हो जाने से रोड एक्सीडेंट का खतरा लगभग न बराबर होगा।

फर्नीचर मार्किट सेक्टर 53-54 के प्रेसिडेंट कुलबीर सिंह ने कहा कि रेलिंग की रिपेयर होने से सड़क दुर्घटना का खतरा कम हो जाएगा।